मुख्यमन्त्री पहुंचे तराना तहसील,2489.65 करोड़ की परियोजना का करेंगे लोकार्पण,100 गांवों में होगी सिंचाई..LIVE

उज्जैन। उज्जैन-शाजापुर, मक्सी को पेयजल भी मिल सकेगानर्मदा शिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत पाइप लाइन का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को तराना में लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वे तराना में श्री तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर के नए महंत की चादर विधि कार्यक्रम और महारुद्र यज्ञ में भी शामिल होंगे।सीएम शिप्रा नर्मदा परियोजना के 2489.65 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर सांसद अनिल फिरोजिया, सांसद बाल योगी उमेश नाथ महाराज, मंत्री गौतम टेटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

परियोजना से कुल 100 गांवों की 30218 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। जिससे उज्जैन जिले की दो तहसील (तराना, घटिया), विधानसभा क्षेत्र तराना के कुल 83 गांवों की 27490 हेक्टेयर भूमि तथा शाजापुर जिले की एक तहसील (शाजापुर) विधानसभा क्षेत्र शाजापुर के कुल 17 गांवों की 2728 हेक्टेयर भूमि लाभान्वित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here