‘द केरल स्टोरी’ की टीम के साथ पिक्चर देखेंगे मुख्यमंत्री शिवराज, मंत्रिमंडल टीम भी रहेगी उपस्थित

The Kerala Stroy


भोपाल। लव जिहाद, धर्म परिवर्तन के मुद्दे को उकेरने वाली फिल्म ’द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) पूरे देश में चर्चा बटोर रही है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री (Shivraj Singh Chauhan) ने फैसला लिया है कि वे खुद इस फिल्म को देखेंगे। अकेले सीएम शिवराज ही नहीं, उनकी कैबिनेट के सभी मंत्री भी फिल्म देखने जाएंगे। भोपाल के होटल लेक व्यू अशोका में बने ओपन थियेटर में इस फिल्म का प्रदर्शन किया जाए। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों ’द केरल स्टोरी’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है।
फिल्म की टीम भी देखेगी फिल्म
आपको बता दें कि ’द केरल स्टोरी’ की टीम मंगलवार को राजधानी भोपाल पहुंची है। जनसंपर्क विभाग के अंतर्गत कार्य करने वाले माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में आज एक सत्र आयोजित किया गया है। इस सत्र में ’द केरल स्टोरी’ की अभिनेत्री अद्या शर्मा, डॉयरेक्टर सुदीप्त सेन, प्रोड्यूसर विपुल शाह शामिल हो रहे हैं। संभवतः यह टीम भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ फिल्म देखेगी।
क्या बोले मुख्यमंत्री शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि कुछ लोग मध्य प्रदेश की धरती पर लव जिहाद, धर्मांतरण और फिर उनको आतंकवादी गतिविधियों में लगाने का कुचक्र चला रहे हैं। ऐसे लोगों को हमारी सरकार किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। कई तत्व सामने आए हैं ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां से भी और हैदराबाद से भी ऐसे लोगों को पकड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here