राजगढ़ से मुख्यमंत्री का जल संरक्षण संदेश, ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का राज्य स्तरीय समापन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को राजगढ़ में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं हितग्राहियों को लाभ वितरित किया। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए पानी की हर बूंद बचाना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश लगातार तीसरे वर्ष सफलतापूर्वक जल संरक्षण अभियान पूरा कर देश का अग्रणी राज्य बना है। इस दौरान उन्होंने ‘द्वारका योजना’ के तहत राजगढ़ जिले की सभी नगरपालिकाओं में सड़क विकास कार्यों को स्वीकृति देने और भैंसवा माता लोक के निर्माण की भी घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here