China advises airline cabin crew to wear disposable diapers to avoid COVID-19 infection| Corona से बचने के लिए Cabin Crew को चीन ने दी अजीब सलाह, करना होगा ये काम

बीजिंग: पूरी दुनिया को कोरोना (CoronaVirus) महामारी में धकेलने वाले चीन (China) ने अपने केबिन क्रू सदस्यों को वायरस के खतरे से बचने के लिए अजीब सलाह दी है. चीन सिविल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (CAAC) द्वारा कहा गया है कि फ्लाइट के सभी केबिन क्रू सदस्यों को डिस्पोजेबल डायपर (Disposable Diapers) पहनने चाहिए, ताकि बार-बार टॉयलेट जाने से बचा जा सके. एयरलाइंस के लिए जारी नई गाइडलाइंस में कहा गया है कि टॉयलेट जाने में कमी लाकर संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है.   

सीएएसी द्वारा अपनी वेबसाइट पर जारी दिशानिर्देशों में कहा गया है कि ये गाइडलाइंस उन सभी चार्टर फ्लाइट्स पर लागू होंगी, जो ऐसे किसी देश या क्षेत्र से चीन (China) आएंगी या फिर जाएंगी, जहां 10 लाख लोगों पर 500 से अधिक कोरोना संक्रमण के केस हैं. इसमें वायरस  (CoronaVirus) के खतरे से बचने के लिए केबिन क्रू को डिस्पोजेबल डायपर पहनने के साथ ही उन्हें टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं करने को कहा गया है. हालांकि यह भी स्पष्ट किया गया है कि विशेष परिस्थिति में वे टॉयलेट जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें -Justin Trudeau का चीनी लिंक उजागर, PLA को दिया था युद्धाभ्‍यास का न्यौता

Psychological Counselling का जिक्र
एयरलाइंस में कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने और एयरपोर्ट्स पर महामारी रोकने को लेकर सिविल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. गाइडलाइंस में फ्लाइट क्रू और एयरपोर्ट स्टाफ की मानसिक हालत की निगरानी का भी जिक्र है. दिशानिर्देशों में कहा गया है कि फ्लाइट क्रू और एयरपोर्ट स्टाफ को साइकोलॉजिकल काउंसलिंग के साथ उचित देखरेख की सुविधा मुहैया कराई जानी चाहिए.

38 पन्नों की Guidelines

संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी एयरलाइन को 38 पन्नों की गाइडलाइन दी गई है. जिसमें डायपर की सलाह को पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट सेक्शन में रखा गया है. इसके अलावा, केबिन क्रू के सदस्यों से कहा गया है कि वे मेडिकल प्रोटेक्टिव मास्क, डबल लेयर वाले डिस्पोजेबल मेडिकल रबड़ ग्लव्स, गॉगल्स, डिस्पोजेबल कैप्स, डिस्पोजेबल प्रोटेक्टिव कपड़े और जूते के लिए डिस्पोजेबल कवर्स इस्तेमाल करें. साथ ही कहा गया है कि फ्लाइट क्रू मेम्बर्स को मास्क और गॉगल लगाना चाहिए, लेकिन उन्हें डायपर पहनने की जरूरत नहीं है.

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here