CM Bhupesh Baghels big statement, said

बीजापुर एनकाउंटर को सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है.

बीजापुर एनकाउंटर को सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर मे नक्सलियों से मुठभेड़ को लेकर CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बीजापुर में मुठभेड़ नहीं युद्ध हुआ है, हमने नक्सलियों की मांद में घुसकर मारा है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर मे नक्सलियों से मुठभेड़ को लेकर CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजापुर में मुठभेड़ नहीं युद्ध हुआ है, हमने नक्सलियों की मांद में घुसकर हमला किया है. अब यह नक्सलियों की अंतिम लड़ाई साबित होगी. नक्सली 40 बाय 40 वर्ग किलोमीटर में सिमट गए हैं. इस घटना ने हमारे मनोबल को और बढ़ा दिया है, अब उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. नक्सलियों ने मुठभेड़ में रॉकेट लांचर, हैंड ग्रेनेड, UBJL से हमला किया है. हमारी कोई चूक नहीं हुई है.

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यह ऑपरेशन किसी भी हाल में नहीं रुकेगा. हम और अधिक कैम्प खोलेंगे, सड़क बनाएंगे, विकास करते रहेंगे. सीएम भूपेश बघेल असम से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर बड़ी बैठक ली, जिसमें मुख्य सचिव, गृह विभाग के सचिव, डीजीपी, CRPF डीजी, इंटेलिजेंस चीफ शामिल हुए.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here