किसानों को सस्ती और निर्बाध बिजली पर जोर, CM डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश

भोपाल: Mohan Yadav ने X पर कहा कि किसानों को सस्ती और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में मंत्रालय में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए समर्पित होकर कार्य करें और हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दें।

उन्होंने सोलर पंप अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने और उनसे जुड़ने वाले किसानों को हर संभव सहयोग देने के निर्देश दिए।साथ ही Pradhan Mantri Surya Ghar Yojana की प्रगति में तेजी लाने पर जोर देते हुए कहा कि योजनाओं के वार्षिक लक्ष्यों की नियमित समीक्षा की जाए और जरूरत के अनुसार उनमें वृद्धि कर तय समय सीमा में क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here