मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अनिवार्य रूप से फील्ड में रहकर आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।मुख्यमंत्री ने दीपावली से पहले क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत पूरी करने, दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नगरीय निकायों के अधूरे निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।बैठक में प्रदेश के 12 अल्पवर्षा प्रभावित जिलों में खेती-किसानी, पेयजल और सिंचाई प्रबंधन के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही मौसमी बीमारियों की रोकथाम और उपचार के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।


