सिंगरौली। ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के तहत आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली शामिल हुए और किसान बंधुओं से संवाद किया।मुख्यमंत्री ने बताया कि सिंगरौली में 3 हजार से अधिक किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं और 12 हजार से अधिक हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती की जा रही है। जिले में कृषि उपज के प्रसंस्करण से जुड़ी विभिन्न इकाइयां भी स्थापित की गई हैं।उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर कृषि उपज का प्रसंस्करण बढ़ाने का प्रयास है, जिससे किसानों और युवाओं के लिए रोजगार एवं आय के अवसर बढ़ेंगे। सरकार का उद्देश्य सिंगरौली की पहचान ऊर्जा के साथ खेती, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में भी मजबूत करना है।

