इंदौर पहुंचे सीएम मोहन यादव, मालवा उत्सव में लोक संस्कृति और रोजगार को बताया विकास का माध्यम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार शाम इंदौर पहुंचे सबसे पहले मांगो जत्रा कार्यक्रम में शिरकत की जिसके बाद में इंदौर शहर के प्रतिष्ठित मालवा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे दोनों कार्यक्रमों को सेवाभाव से जुड़ा हुआ बताया और आम जनता को रोजगार उपलब्ध करवाने का अवसर भी बताया।

वही मुख्यमंत्री इंदौर के प्रसिद्ध मालवा उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने सांसद शंकर लालवानी के साथ मालवा उत्सव जैसे आयोजन में शिरकत की। मालवा उत्सव के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों द्वारा अपनी अपनी संस्कृति का परिचय दिया जाता है और सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति भी दी जाती है साथ ही मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले और कई तरह के स्टॉल और विभिन्न राज्यों का उत्पादन को प्रदर्शित भी किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान सांसद शंकर लालवानी और उनकी टीम ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का शाही पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

blob:https://www.no2politics.com/583250ae-242e-43e4-93d2-2b1859edefb8

इस दौरान मंच को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति न्यास द्वारा आयोजित मालवा उत्सव देश के कई हिस्सों से आए कलाकारों को मंच उपलब्ध कराता है साथ ही पारंपरिक रूप से तैयार होने वाले कई उत्पादों को बिक्री के लिए एक मंच भी देता है। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल के नवदीप मुख्यमंत्री डॉ शिवेंदु अधिकारी को बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी किया साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और परिस्थितियों को देखकर लगता है कि पंजाब में भी अब बीजेपी की सरकार नजर आएगी। इस दौरान उन्होंने लोक संस्कृति न्यास मंच को कार्यक्रम के आयोजन के लिए पांच लाख की राशि भी स्वीकृत की है।

blob:https://www.no2politics.com/3ad5d0de-5b20-4455-ab07-1968e756aec3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here