नर्मदापुरम- दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को होने वाले प्रस्तावित आंदोलन से पहले इटारसी जंक्शन पर बड़ा पुलिस एक्शन देखने को मिला। महाराष्ट्र से दिल्ली जा रहे 15 आंदोलनकारियों को पुलिस ने गोवा एक्सप्रेस के जनरल कोच से उतार लिया। ट्रेन इटारसी पहुंची तो प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अचानक पुलिस बल की हलचल बढ़ गई। महिला और पुरुष पुलिसकर्मी सीधे जनरल कोच में पहुंचे और यात्रियों की जांच शुरू कर दी। बीओ01- बताया जा रहा है की पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण को सूचना मिली थी कि आंदोलन में शामिल होने वाले कुछ लोग गोवा एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने इटारसी में कार्रवाई की तैयारी की। महिलाओं की संख्या अधिक होने की सूचना के चलते भोपाल समेत नर्मदापुरम जिले के अलग-अलग थानों से महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया।शाम करीब 6 बजे गोवा एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आकर रुकी, पुलिसकर्मियों ने जनरल कोच में प्रवेश किया। यात्रियों की जांच के बाद 15 लोगों को ट्रेन से नीचे उतार लिया गया। पुलिस कार्रवाई से नाराज लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर हंगामे की स्थिति बन गई। आंदोलन से जुड़े लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद पुलिस ने सभी 15 लोगों को हिरासत में लिया और पुलिस वाहनों से एक अज्ञात स्थान पर ले गई।


