उन्होंने आगे कहा कि लेकिन एक बार पुनः हिमालय से आने वाली उत्तरी हवाओं का प्रभाव शुरू होने से अगले एक दो दिनों में न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. उत्तरी राजस्थान के शेखावटी संभाग के जिलों में 25, 26, 27 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने के आसार हैं.
दिल्ली में सर्दी का सितम जारी, कोहरे की चादर में ढके कई राज्य
विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान झुंझुनू, सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू व नागौर जिलों में शीत व अति शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही इस दौरान इन जिलों के अलावा जयपुर, टोंक, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर व जोधपुर जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गयी है.
उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, श्रीनगर में टूटा पिछले आठ साल का रिकॉर्ड
इस बीच राज्य में बीते 24 घंटों में 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ पिलानी सबसे सर्द रहा. इसी तरह न्यूनतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 8.2 डिग्री, अलवर में 8.6 डिग्री, धौलपुर में 9.8 डिग्री, गंगानगर में 9.9 डिग्री, सवाई माधोपुर में 10.0 डिग्री दर्ज किया गया.
VIDEO: श्रीनगर में ठंड और कोहरे की दोहरी मार, पारा माइनस में पहुंचा
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Source link

