Colors Tv Show Vish Ya Amrit Sitaras Female Lead Adaa Khan Reported Unwell On Sets Of The Show | Vish Ya Amrit Sitara : शो के सेट पर अचानक बीमार हुईं अदा खान



कलर्स पर प्राइम टाइम पर टेलीकास्ट हो रहे शो विष या अमृत: सितारा में लीड एक्ट्रेस सितारा का किरदार निभा रही पॉपुलर एक्ट्रेस अदा खान से जुडी एक शॉकिंग खबर सामने आई है। स्पॉटबॉय कॉम की खबर के मुताबिक अदा की तबीयत ठीक नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक आज सुबह जब अदा सेट पर पहुंची तो शूटिंग शुरू होने से पहले उनकी तबीयत काफी खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अपने घर लौटना पड़ा। रिपोर्ट में बताया गया है कि अदा खान मुंबई के बांद्रा इलाके में रहती हैं और अपने शो की शूटिंग के लिए बहुत दूर नायगांव में जाना पड़ता हैं। ऐसे में अदा को पूरे ढाई घंटे का सफर तय करना पड़ता है। अपने डेली रूटीन की तरह आज भी अदा सुबह 9 बजे सेट पर पहुंच गई। लेकिन सेट पर पहुंचते ही उनकी हेल्थ खराब हो गई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि अदा की तबीयत ठीक नहीं थी बावजूद इसके वो इतना लंबी दूरी ट्रेवल करके आई और शूटिंग के लिए रेडी भी हुई। उन्होंने अपना हेयर और मेकअप भी करवाया। लेकिन जैसे ही वो सेट पर पहुंची उनकी तबीयत और बिगड़ गई और वो उल्टियां करने लग गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत आराम के लिए घर जाने को कहा गया। अदा की तबीयत इतनी खराब हो गई कि वो घर जाते वक्त भी वो कार में उल्टियां कर रही थी। वो काफी कमजोर भी दिखाई दे रहे थी।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here