अहमद पटेल गुजरात से राज्यसभा सांसद थे. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल (Ahmed Patel) के निधन के बाद खाली हुई उनकी राज्यसभा सीट अब BJP के खाते में जाएगी. इस सीट पर साल 2017 में हुए चुनाव में बामुश्किल अहमद पटेल ने जीत दर्ज की थी. बीते महीने एक निजी अस्पताल में 71 वर्षीय पटेल का निधन हो गया था. वह पांच बार राज्यसभा के लिए चुने जा चुके थे. 25 नवंबर को उनके निधन वाले दिन ही इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया था. उनका कार्यकाल 18 अगस्त, 2023 तक था.
यह भी पढ़ें
एक और राज्यसभा सदस्य अभय भारद्वाज के निधन के बाद उनकी सीट रिक्त घोषित कर दी गई. भारद्वाज का कार्यकाल 21 जून, 2026 तक था. चुनाव आयोग ने दोनों रिक्त सीटों पर अलग-अलग चुनाव कराने का फैसला किया. जिसके बाद दोनों ही सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों का चुना जाना लगभग तय है.
गुजरात के सियासी समीकरण की बात करें तो राज्य में बीजेपी के 111 विधायक हैं, वहीं कांग्रेस के 65 विधायक हैं. राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए 50 फीसदी वोट या 88 वोट जरूरी हैं. पिछले साल इसी तरह बीजेपी ने अमित शाह (Amit Shah) और स्मृति ईरानी (Smriti Irani) द्वारा खाली की गईं सीटों पर भी विजय हासिल की थी. 2019 में एक सीट पर विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने जीत दर्ज की थी. उनके चुनाव को कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.
VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम: कांग्रेस के चाणक्य अहमद पटेल नहीं रहे
Source link