Congress should send buses to Punjab and Chandigarh instead of Uttar Pradesh Mayawati – उत्तर प्रदेश की बजाय पंजाब और चंडीगढ़ बसें भेजे कांग्रेस : मायावती

उत्तर प्रदेश की बजाय पंजाब और चंडीगढ़ बसें भेजे कांग्रेस : मायावती

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस को को सलाह दी है.

लखनऊ:

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस को रविवार को सलाह दी कि वह एक हजार बसें उत्तर प्रदेश भेजने की बजाय उन्हें पंजाब और चंडीगढ़ भेज दे ताकि पीड़ित श्रमिक सुरक्षित पहुंच सकें. मायावती ने टवीट किया, ”जैसा कि विदित है कि बीजेपी-शासित राज्यों में भी प्रवासी मजदूरों की लगातार हो रही घोर उपेक्षा आदि के कारण काफी श्रमिकों के परिवारों को आए दिन दुर्घटना का भी शिकार होना पड़ रहा है, जिसमें अभी तक इनकी काफी दर्दनाक मौतें भी हो चुकी हैं, और यह अति-दुःखद है.”

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेसी नेताओं को भी सबक सीखना चाहिये क्योंकि पंजाब व चण्डीगढ़ से काफी प्रवासी यूपी के मजदूर लोग, सरकार की अनदेखी एवं उपेक्षा होने की वजह से, यमुना नदी के जरिये भी घर वापसी कर रहे हैं, जिनके साथ कभी भी कोई दुर्घटना आदि हो सकती है.

मायावती ने कहा, ”ऐसे में बेहतर होगा कि कांग्रेस पार्टी अपनी 1,000 बसें यूपी भेजने के बजाए, उन्हें पहले पंजाब व चण्डीगढ़ ही भेज दें, ताकि वे पीड़ित श्रमिकगण यमुना नदी में अपनी जान जोखिम में डालने के बजाए सड़क के जरिये सुरक्षित यूपी पहुंच सकें.”

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इसी प्रकार कांग्रेसी नेता लोग दिल्ली में मजदूरों से मिलने के दौरान यदि प्रवासी मजदूरों की कुछ आर्थिक मदद व खाने आदि की व्यवस्था भी कर देते तो उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिल जाती अर्थात कांग्रेस को उनके दुःख-दर्द को बांटने के साथ-साथ बसपा की तरह उनकी कुछ मदद भी जरूर करनी चाहिये. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here