कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने ली भाजपा की सदस्यता-कांग्रेस को बड़ा झटका।

बुरहानपुर। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दुर्गेश शर्माे शनिवार देरशाम को भाजपा में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव प्रचार थमने पर उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा प्रत्याशी और विधायक ने सदस्यता दिलाई।शनिवार को सुंदर नगर स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, लोकसभा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक अर्चना चिटनीस ने दुर्गेश शर्मा को गमछा पहनाया और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा- भाजपा की रीति-नीति जनहितैशी है। जन्म से लेकर मृत्यु और उसके बाद भी भाजपा की योजनाओं से जनता खुश है। कांग्रेस के पदाधिकारी भी अब यह मान चुके है। उसी का नतीजा है कि बुरहानपुर के प्रदेश स्तरीय कांग्रेस नेता दुर्गेश शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ली है।*भाजपा के कार्यों से प्रभावित होकर ली भाजपा की सदयता* दुर्गेश शर्मा ने कहा- भाजपा के राष्ट्र हीत में किए जा रहे कार्यो से प्रभावीत होकर, भाजपा कार्यकर्ताओं की लगन और हमारे नेता सुरेश पचोरीजी के निर्देश पर मैंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here