भिंड दतिया संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भाजपा पर जमकर बरसे।

भिंड में लोकसभा का मतदान 7 मई को होना है जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने ताकत झोंकना शुरू कर दिया है, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव भिंड दतिया संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहे, भिंड के ऊमरी कस्बे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव हेलीकॉप्टर से भिंड के ऊमरी पंहुचे, जहां कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के समर्थन में नुक्कड़ सभा के माध्यम से महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भाजपा पर जमकर बरसे जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री के इस बार 400 पर के नारे पर बोलते हुए कहा की रावण भी कहता था कि मुझे कोई नही मार सकता लेकिन भगवान राम ने उनका वध किया ना, ये रावण जैसी है अहंकार जैसी है ये घृणा,नफरत,बटवारा की भाषा बोल रहे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती को तो नहीं जानते लेकिन उनके प्रत्याशी देवाशीष जरारिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हार-जीत के लिए नहीं बल्कि नोटों के लिए चुनावी मैदान में है भाजपा से माल लेकर यह कांग्रेस को हराने के लिए लोकतंत्र को खत्म करने के लिए चुनावी मैदान में है। तो वहीं अरूण यादव ने भाजपा प्रत्याशी के पति पर भी टैंकर एवं अन्य विकास कार्यों के घोटाले का आरोप लगाया। इतना ही नहीं ऊमरी नुक्कड़ सभा में मंगलसूत्र और भगवा का मुद्दा भी छाया रहा। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री राकेश चौधरी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। ऊमरी कार्यक्रम के बाद जीतू पटवारी मौ और दतिया जिले के तीन अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से हो रवाना हुए।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240427-WA0096.mp4

बाइट:- जीतू पटवारी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here