भाजपा के पूर्व विधायक सत्यनारायण सतन का कांग्रेस ने किया स्वागत, मुंह कराया मीठा

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Video-2023-05-13-at-16.38.41-1.mp4
Satya Narayan Satan Ex MLA BJP and Poet

इंदौर। भाजपा के पूर्व विधायक सत्यनारायण सतन ने पिछले दिनों भाजपा के विरोध में तंज कसा था। उन्होंने कर्नाटक में भाजपा को नुकसान होने की बात कही थी। आज जबकि कर्नाटक के चुनाव परिणाम आए हैं और कांग्रेस सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए दिख रही है तो कांग्रेसियों में उत्साह है। इसी उपलक्ष्य में शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, घनश्याम जोशी भाजपा के पूर्व विधायक राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सतन के निवास में पहुंचे और उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाई। कांग्रेसियों ने कहा कि सतन जी आपने जो भविष्यवाणी कर्नाटक चुनाव से पूर्व भाजपा के लिए की थी वह सही साबित हुई। आपको बता दें कि सतन ने कविता में कहा था कि ’आंध्र और कर्नाटक में, भाजपा घुस गई फाटक में’। कांग्रेसियों ने सतन से अपील की कि सतन जी आप इसी तरह की भविष्यवाणी मध्य प्रदेश के लिए भी करें ताकि आम जनता को महंगाई, बेरोजगारी से राहत मिल सके और भाजपा का अहंकार टूट सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here