जिले मे इन दिनों कानून व्यवस्था ध्वस्त है, भाजपा नेताओं के इशारे पर कांग्रेसीयो पर झूठे प्रकरण दर्ज कराकर उन्हें प्रताड़ित करने का कार्य काफी दिनो से किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, हम सभी कांग्रेसजनो ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर पांच दिन का समय कानून व्यवस्था मे सुधार करने के लिए दिया, साथ ही कहा कि अगर व्यवस्था मे बदलाव नहीं हुआ तो कांग्रेसजन सड़कों पर उतरकर गांधीवादी तरीके से विरोध प्रर्दशन कर आन्दोलन करेंगे, यह कहना है, जिलाअध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर का, वहीं प्रशासन के विरोध मे ज्ञापन देने पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने पूर्व गृहमंत्री डां नरोत्तम मिश्रा, को निशाने पर लेते हुये पूर्व सरपंच माधौसिंह बुंदेला के घर घटित हुई घटना को पूर्व मंत्री के इशारे पर होना बताया, कांग्रेस नेता अबधेश नायक ने जिले भर के थानो के नाम लेते हुये कहा कि पुलिस यहां पूर्व मंत्री के अनुसार कार्य कर रही हैं, उन्होंने कहा कि अब धरना प्रदर्शन, व ज्ञापन देकर काम नही चलने बाला, हम सभी कांग्रेसजन पूर्व गृहमंत्री से सड़को पर लडा़ई लड़ने को तैयार है,।।