Contempt case will be taken on another tweet of Kunal Kamra, Attorney General agreed – कुणाल कामरा के एक और ट्वीट को लेकर चलेगा अवमानना का केस, अटार्नी जनरल ने दी सहमति

नई दिल्ली:

कॉमेडिनयन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) के एक और ट्वीट के लिए एटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने केस चलाने की सहमति दे दी है. कुणाल कामरा ने इस ट्वीट में भारत के मुख्य न्यायधीश (सीजेआई) के बारे में उंगली के जरिए अश्लील और अपमानजनक इशार किया था.

यह भी पढ़ें

इससे पहले कामरा ने टीवी एंकर अर्नब गोस्वामी को जमानत मिलने के बाद जस्टिस डीवाई  चंद्रचूड़ पर अपमानजनक टिप्पणी की थी, उन्होंने आत्महत्या के एक मामले में टीवी एंकर अर्णब गोस्वामी को जमानत देने पर सुप्रीम कोर्ट पर ट्वीट कर हमला बोला था और अर्णब को जमानत देने का विरोध किया था. इसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट की अवमानना की कार्यवाही शुरू की गई है. लॉ के दो छात्रों और दो वकीलों ने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को पत्र लिखकर अवमानना का केस चलाने की अनुमति मांगी थी, जिसे वेणुगोपाल ने दी दी थी.

यह भी पढ़ें-  ‘न मांगूंगा माफी, न भरूंगा जुर्माना’, अवमानना का आरोप झेल रहे कुणाल कामरा ने लिखा

अपने खिलाफ अवमानना का केस चलाने की इजाजत देने पर भी कामरा ने ट्वीट किया था और कहा था कि वो न तो ट्वीट हटाएंगे और न ही इसके लिए माफी मांगेंगे. पिछले शुक्रवार (13 नवंबर) को कामरा ने ट्वीट कर लिखा था, “मैं अपने ट्वीट को वापस लेने या उसके लिए माफी माँगने का इरादा नहीं रखता. मेरा मानना ​​है कि वे अपनों के लिए बोलते हैं.” उन्होंने ये भी लिखा, “कोई वकील नहीं, कोई माफी नहीं, कोई जुर्माना नहीं, समय की बर्बादी नहीं.”

कुणाल कामरा ने पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के जजों और अटॉर्नी जनरल के नाम ट्विटर पर एक खुला खत लिखकर अपने गुस्से का इजहार किया था. कामरा ने चिट्ठी में लिखा था कि अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने आठ लोगों को आपराधिक अवमानना की याचिका दायर करने की इजाजत देकर सारी हदें पार कर दी हैं.

यह भी पढ़ें- कुणाल कामरा ने उड़ाया चेतन भगत का मजाक, तो लेखक ने Tweet कर यूं दिया जवाब

एक वकील जिसने अटॉर्नी जनरल से कामरा के खिलाफ अवमानना की याचिका दायर करने की अनुमति मांगी थी, को जवाब लिखते हुए वेणुगोपाल ने लिखा है, “अब समय आ गया है, जब लोग अन्यायपूर्ण तरीके से सुप्रीम कोर्ट की आलोचना करने और उस पर हमला करने का न सिर्फ मतलब समझें बेल्कि जो ऐसा कर रहे हैं, वो सजा भी भुगतें.”

सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ ट्वीट करके घिरे कुणाल कामरा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here