Pakistani man has as 3 wives but wants to Marry Again his wives help him to find a wew bride | 3 शादियों के बाद भी शख्स ढूंढ रहा चौथी पत्नी, उसकी पत्नियां भी कर रही हैं मदद

सियालकोट: पाकिस्तान (Pakistan) में एक शख्स जिसके पास पहले से 3 पत्नियां हैं, वह अब चौथी पत्नी की तलाश में है. इसमें एक और इंटरेस्टिंग बात ये है कि शख्स की चौथी पत्नी की ढूंढने में उसकी तीनों पत्नियां भी मदद कर रही हैं.

आपको बता दें कि पाकिस्तान (Pakistan) के सियालकोट में रहने वाले 22 वर्षीय अदनान पहले ही तीन बार शादी कर चुके हैं, उनकी 3 पत्नियां और बच्चे हैं, और वे सभी खुशी से रहते हैं. हालांकि, अदनान अपनी चौथी पत्नी की तलाश में हैं और उनकी सभी पत्नियां, शुंबल, शबाना, और शाहिदा उन्हें चौथी पत्नी ढूंढने में मदद कर रही हैं.

गौरतलब है कि इसमें भी एक शर्त है कि अदनान की होने वाली चौथी पत्नी नाम ‘S’ से शुरू होना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि अदनान की पहली 3 पत्नियों के नाम का पहला अक्षर ‘S’ है. अदनान चाहते हैं कि उनकी सभी पत्नियों के नाम का पहला अक्षर एक हो.

ये भी पढ़ें- इस देश के वैज्ञानिकों ने किया बुजुर्गों को जवान करने का दावा, जानिए सच्चाई

जान लें कि अदनान जब मात्र 16 साल के थे, तब उनकी पहली बार शादी हुई थी. उस समय अदनान एक स्कूली छात्र थे. इसके बाद अदनान की दूसरी शादी 20 साल की उम्र में हुई और तीसरी शादी पिछले साल 2019 में हुई थी.

एक पाकिस्तानी स्थानीय अखबार को दिए गए इंटरव्यू में अदनान ने बताया, ‘उनकी तीनों पत्नियां बड़े ही प्यार से एक साथ रहती हैं. उनकी तीनों पत्नियों ने घर के रोजमर्रा के काम को आपस में बांट लिया है. वो सभी एक-दूसरे के बच्चों की देखभाल भी करती हैं. उनकी पत्नियां कभी भी एक-दूसरे की शिकायत नहीं करती हैं.’

अदनान ने आगे कहा कि वो अपनी सभी पत्नियों से एक समान प्यार करते हैं. उनकी एक पत्नी अदनान के लिए खाना बनाती है तो दूसरी कपड़े धोती है और तीसरी जूते पॉलिश करती है. हालांकि, उनके पास एक मात्र शिकायत यह है कि अदनान उनमें से प्रत्येक के साथ पर्याप्त समय नहीं बिताते हैं.

आपको बता दें कि अदनान इस वक्त 6 बेडरूम के एक घर में रहते हैं. इसके अलावा उनके घर में 1 ड्राइंग रूम और 1 स्टोर रूम भी है. अदनान के मुताबिक, तीनों पत्नियों के साथ रहने पर उनका हर महीने 1 से डेढ़ लाख पाकिस्तानी रुपये का खर्च आता है.

VIDEO




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here