Friday, March 29, 2024
HomeBreaking Newsकोरोना: छत्तीसगढ़ भी अब मध्यप्रदेश की राह पर; MP में कांग्रेस MLA...

कोरोना: छत्तीसगढ़ भी अब मध्यप्रदेश की राह पर; MP में कांग्रेस MLA सहित आज मिले 305 तो CG में 146 मरीज

रायपुर। कोरोना के मामले में अब छत्तीसगढ़ की स्थिति भी कंट्रोल से बाहर होती दिख रही है। राज्य में आज 146 नए मरीज मिले हैं, जबकि कल 100 मरीज पाए गए थे।

कोविड-19 वायरस से निपटने के तमाम उपाय अनलॉक में नाकाफी साबित हो रहे हैं। सख्ती हटने के साथ अब नए इलाकों में और पहले से ज्यादा मरीज मिलने लगे हैं। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 146 कोरोना पॉजिटिव मिले जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। बुधवार को राज्य में 100 मरीज पाए गए थे। इन्हें मिला कर राज्य में अब तक 3579 पॉजिटिव मिल चुके हैं।
रायपुर एम्स में भर्ती सरगुजा के एक कोरोना मरीज की आज मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 15 लोगों की जान इससे गई है। राहत की बात यह है कि एक्टिव केस की संख्या 761 है।

कोरोना के मामले में छत्तीसगढ़ का पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश और बुरी स्थिति में है। राज्य में आज 305 मरीज मिले हैं। जबकि बुधवार को 409 नए पॉजिटिव पाए गए थे। कल मुरैना में 100 नए मरीज थे तो आज सबसे ज्यादा संक्रमित ग्वालियर में पाए गए हैं। मध्यप्रदेश में अब तक 163421 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। 634 लोगों की जान इस बीमारी ने ली है। वहीं 12232 लोग ठीक हो चुके हैं।

एक और कांग्रेस विधायक को कोरोना!

मध्यप्रदेश में अब कांग्रेस के ग्वालियर दक्षिण से विधायक प्रवीण पाठक के कोरोना पॉजिटिव निकलने की खबर है। बताया जाता है कि वे भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं। उनसे पहले कांग्रेस के ही कुणाल चौधरी और बीजेपी के ओमप्रकाश सकलेचा कोरोना संक्रमित हुए थे। इलाज के बाद सकलेचा अब शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।

छत्तीसगढ़ कोरोना बुलेटिन

मध्यप्रदेश कोविड-19 बुलेटिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS