corona positive man suicides after he ran away from covid19 facility

बेमेतरा में कोरोना पॉज़िटिव युवक ने खुदकुशी की.

बेमेतरा में कोरोना पॉज़िटिव युवक ने खुदकुशी की.

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में पिछले एक हफ्ते में कोरोना पीड़ितों की मौत का आंकड़ा काफी बढ़ जाने से लोगों में दहशत फैल रही है. प्रशासन के भी हाथ पांव फूलते दिख रहे हैं.

बेमेतरा. थान खमरिया में Covid-19 से पीड़ित युवक ने अस्पताल से भागकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि पीड़ित के पिता का इलाज भी कोविड-19 अस्पताल में चल रहा है. ग्राम बरहा के 32 वर्षीय तखत वर्मा ने गांव के नाले के पास बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों और पुलिस ने पीपीई किट पहनकर शव को पेड़ से उतारा. बताया जा रहा है कि पहले तखत के पिता को कोरोना पॉज़िटिव पाया गया था और फिर तखत को भी. इलाज के लिए उन्हें साजा कोविड-19 में भर्ती किया गया था.

इसी दरमियान, अस्पताल में चार पांच लोगों की मौत होने के बाद डरकर युवक भाग खड़ा हुआ. पहले वो घर की तरफ भागा था लेकिन फिर वहां से भागकर बाहर फांसी लगा ली. पुलिस मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच करने की बात कह रही है. वहीं, जिस तरह से मृतक ने आत्महत्या की है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

कोविड-19 फैसिलिटी से युवक कैसे भागकर चला गया? उसके बाद प्रशासन ने उसकी निगरानी की कोई व्यवस्था क्यों नहीं की? बता दें कि जिले में लगातार को लोगों की मौत हो रही है. जिले में अभी तक 151 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 50 लोगों की मौत सप्ताह भर में ही हुई है. लिहाज़ा इस तरह की खबरों से प्रशासन ही नहीं, पूरे शहर में भी हड़कंप मचा है.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here