महापौर ने बताया कि अपने वार्ड में सबसे ज्यादा वैक्सीन करवाने वाले पहले तीन पार्षदों को महापौर स्वेच्छानुदान निधि से रुपये दिए जाएंगे. रायपुर में सभी पार्षदों को मेरा वार्ड कोरोना मुक्त वार्ड की थीम पर जनगणना कर शत प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाने के लक्ष्य पर आगे बढ़ने को कहा गया है.
किसको मिलेगा कितना इनाम
महापौर के अनुसार पूरे रायपुर में सबसे ज्यादा प्रतिशत जिस वार्ड में वैक्सीनेशन की रहेगी वहां के पार्षद को 10 लाख रुपये, दूसरे नंबर पर आने वाले वार्ड के पार्षद को 8 लाख रुपये और तीसरे नंबर पर आने वाले वार्ड के पार्षद को 5 लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा. बैठक के दौरान सभापति ने सुझाव दिया कि वैक्सीनेशन के लिए सभी पार्षदों को मतदाता सूची मुहैया करवाई जाए इससे वे वार्ड में पहुंचकर लोगों को चिन्हित कर सकेंगे. वहीं नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी पार्षदों ने कोविड जागरुकता के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को लोगों को केंद्र तक ले जाने की जिम्मेदारी देने की भी बात कही.
चलेगा जागरुकता अभियान
महापौर ने बताया कि इस क्रम में रविवार को रायपुर में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा. जिसमें वार्ड पार्षद अपने क्षेत्र में घूमकर लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के फायदे बताएंगे और उन्हें इसकी डोज लेने के लिए आग्रह करेंगे.
Published by:Saurabh Sharma
First published:
Source link

