Coronavirus: Brazil President Bolsonaro defies lockdown| Lockdown के खिलाफ मैदान में उतरे इस देश के राष्ट्रपति, ये है वजह

ब्रासीलिया: एक तरफ जहां पूरी दुनिया कोरोना महामारी (Coronavirus) से मुकाबले के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, वहीं ब्राजील के राष्ट्रपति पर एक अलग ही धुन सवार है. कड़े उपायों की वकालत करने के बजाए वह उन लोगों की भीड़ का हिस्सा बने हुए हैं, जो कोरोना को जानलेवा खतरा मानने को तैयार नहीं हैं. 

रविवार को राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो (Jair Bolsonaro) एक बार फिर से लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे उपायों का मजाक उड़ाते नजर आए. वह राजधानी ब्राजीलिया में लॉकडाउन, क्वारांटीन, और सोशल डिस्टेंसिंग के खिलाफ आयोजित रैली में शामिल हुए. इस दौरान, उन्होंने भीड़ के बीच जाकर लोगों से हाथ मिलाया और उन्हें भरोसा दिलाया कि इन प्रतिबंधों के खिलाफ लड़ाई में वह उनके साथ खड़े हैं.    

ये भी पढ़ें- Lockdown से बंधी देश को उम्मीद, 18 राज्यों में घटा कोरोना संक्रमण का डबलिंग रेट

रैली में शामिल अधिकांश लोगों ने मास्क नहीं पहने थे और न ही वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे. जबकि ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से बचाव के लिए इन उपायों को अमल में लाने की सलाह दी है. रैली में संसद और सुप्रीम कोर्ट को बंद करने के पक्ष में जमकर नारेबाजी हुई और राष्ट्रपति भी उनका समर्थन करते दिखाई दिए. इस दौरान, उन्होंने लोगों से कहा, ‘मैं यहां हूं, क्योंकि मुझे आप पर विश्वास है और आप यहां हैं, क्योंकि आपको मुझ पर विश्वास है’. 

दरअसल, संसद और सुप्रीम कोर्ट ने, राज्यों के गवर्नरों से सोशल डिस्टेंसिंग आदि को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं. इस वजह से उनका विरोध हो रहा है.

लोगों में नाराजगी
कोरोना से जंग में अपने राष्ट्रपति को इस तरह नियमों का उल्लंघन करते देखकर ब्राजील के लोगों में नाराजगी है. दरअसल, ब्राजील के कई राज्यों में बेवजह घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी है. इसके अलावा, यहाँ सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की भी अपील की जा रही है. ऐसे में अधिकांश लोग यही चाहते हैं कि राष्ट्रपति नियमों का पालन करें, न कि उनका उल्लंघन करने वाली भीड़ का हिस्सा बनें.        

ये भी देखें- 

स्वास्थ्य मंत्री को किया था बर्खास्त
हाल ही में राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो ने सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करवाने पर स्वास्थ्य मंत्री को पद से हटा दिया था. जिसे लेकर उनकी आलोचना भी हुई थी. बोलसोनारो को महामारी से ज्यादा इकॉनमी की चिंता ज्यादा है और यह वे कई बार दर्शा चुके हैं.    




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here