Coronavirus Covid-19 live updates Lockdown may extend Government focuses to ease – Coronavirus Live updates: पिछले 24 घंटों में Covid-19 की वजह से 31की मौत, लॉकडाउन को लेकर सरकार की तैयारियां तेज

Coronavirus Live updates: पिछले 24 घंटों में Covid-19 की वजह से 31की मौत, लॉकडाउन को लेकर सरकार की तैयारियां तेज

Coronavirus Lockdown Live Update: जारी है कोरोनावायरस के खिलाफ जंग

Coronavirus Live updates: पूरा भारत कोरोनावायरस के खिलाफ एकजुट होकर जंग लड़ रहा है लेकिन इस खतरनाक वायरस का प्रकोप कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. भारत में कोरोनावायरस की वजह से अब तक 273 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा इससे संक्रमण के मामलों की संख्या 8447 पर पहुंच गई है. रविवार शाम स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जो आंकड़े जारी किए गए उनके अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 918 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 31 लोगों की मौत हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से अब तक 765 लोग ठीक हो चुके हैं. इस बीच लॉकडाउन (Lockdown) हटाने के लिए कई चरणों में काम शुरू हो गया है. इसके लिए देश को तीन जोन में बांटे जाने की कवायद शुरू की जा रही है. इसके तहत ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन बनाए जा रहे हैं. लॉकडाउन को इन्हीं जोन के हिसाब से लागू किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की चार घंटे की मैराथन बैठक में चाहे लॉकडाउन दो हफ्ते बढ़ाने पर सहमति बनी हो, लेकिन यह भी आम राय है कि इसे धीरे-धीरे हटाया जाए. 

फ्रांस में कोरोना वायरस से मरनेवालों की संख्या हो रही है कम, अब तक कुल 14,400 लोगों की मौत

कोविड-19 से तेलंगाना में दो और मौत, 28 नए मामले

तेलंगाना में कोरोना वायरस के कारण रविवार को दौ मौत और हो गई और राज्य में इस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 16 हो गई. रविवार को संक्रमण के 28 नए मामले सामने आए जिसके साथ संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 531 हो गई. 

कोरोना वायरस : गुजरात में 516 लोग संक्रमित, 24 लोगों की मौत

गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 48 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 516 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि अहमदाबाद में दो लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है. 

यूएई यहां फंसे अपने नागरिकों को बुलाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे देशों पर कड़ी पाबंदी लगाएगा
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने उन देशों पर ‘कड़ी पाबंदियां’ लगाने की योजना बनाई है जो कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर इस देश में फंसे हुए अपने नागरिकों को वापस बुलाने की इच्छा नहीं दिखा रहे। एक सरकारी एजेंसी की खबर में रविवार को कहा गया कि यूएई ऐसे देशों के साथ अपने सहयोग तथा श्रम संबंधों को पुन: निर्धारित करने पर विचार कर रहा है. 

लॉकडाउन: असम में सोमवार से शराब की दुकानें, बॉटलिंग प्लांट खुलेंगे
असम में आबकारी विभाग के एक आदेश के अनुसार राज्य में सभी शराब की दुकानें, थोक गोदाम, बॉटलिंग प्लांट और डिस्टिलरी सोमवार से रोजाना सात घंटे खुलेंगे. 

दिल्ली सरकार कोविड-19 के संकट से निपटने के लिए मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के छात्रों की सेवाएं लेगी
दिल्ली सरकार ने रविवार को फैसला किया कि मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) के स्नातकोत्तर छात्रों को शहर के सभी जिलों में कोविड-19 ड्यूटी पर लगाया जाएगा. 

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने प्रसारणकर्ताओं, केबल ऑपरेटरों को निर्बाध सेवाएं जारी रखने को कहा
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टेलीविजन प्रसारणकर्ताओं, डीटीएच और केबल ऑपरेटरों से कहा है कि कोविड-19 महामारी के कारण बने संकट के समय दर्शकों के हितों को ध्यान में रखते हुए वे अपनी सेवाएं निर्बाध जारी रखें. मंत्रालय ने इन सभी सेवा प्रदाताओं को इस बाबत पत्र भेजा है. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here