Coronavirus: Covid infection confirmed in 1571 people in Chhattisgarh, 340 new cases in Jharkhand – छत्तीसगढ़ में 1571 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, झारखंड में 340 नए मामले

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 1571 मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 127, दुर्ग से 53, राजनांदगांव से 110, बालोद से 105, बेमेतरा से 38, कबीरधाम से 62, धमतरी से 53, बलौदाबाजार से 44, महासमुंद से 37, गरियाबंद से 38, बिलासपुर से 106, रायगढ़ से 90, कोरबा से 150, जांजगीर-चांपा से 178, मुंगेली से 39, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से तीन, सरगुजा से 34, कोरिया से 15, सूरजपुर से 38, बलरामपुर से 24, जशपुर से 21, बस्तर से 33, कोंडागांव से 69, दंतेवाड़ा से 33, सुकमा से छह, कांकेर से 33, नारायणपुर से छह, बीजापुर से 22 तथा अन्य राज्य से चार मरीज शामिल हैं.

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1,99,562 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 1,73,872 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 23,256 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 2434 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 42,305 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 619 लोगों की मौत हुई है.

झारखंड में शनिवार को कोरोना संक्रमण से दो व्यक्तियों की मौत हो गई जिसके चलते राज्य में मृतकों की संख्या 897 हो गई. एक दिन में संक्रमण के 340 नए मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,04,239 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की आज रात्रि जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. राज्य में कुल 98,776 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं. वहीं, 4,566 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here