Coronavirus in India New Covid Case in India 30 May Data Provide By Health Ministry – Coronavirus in India:भारत में कोरोनावायरस ने तोड़ा अब तक का सारा रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में 7,964 नए मामले, 265 मौतें

Coronavirus in India:भारत में कोरोनावायरस ने तोड़ा अब तक का सारा रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में 7,964 नए मामले, 265 मौतें

भारत में बढ़ रही है COVID-19 के संक्रमितों की संख्या

नई दिल्ली:

Coronavirus in India: कोरोनावायरस  का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार सुबह तक देश में अब तक कुल 1,73,763 मरीज सामने आए हैं, जबकि 4971 लोगों की मौत हो चुकी है. 24 घंटे में सबसे ज्यादा नए केस और सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं. पिछले 24 घंटे में 7964 नए मामले सामने आए हैं वहीं 265.लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 82370 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल भी हुए हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो वह बढ़कर 47.40 फीसदी हो गई है.

यह भी पढ़ें

सबसे अधिक चिंतित करने वाले हालात महाराष्ट्र के हैं. शुक्रवार को महाराष्ट्र में 2682 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही यहां संक्रमितों का आंकड़ा 62 हजार के पार हो गया. अब राज्य में कुल 62,228 संक्रमित हो गए हैं. राज्य में एक दिन में 116 लोगों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हुई है. यह राज्य में एक दिन में सबसे ज़्यादा लोगों की मौत का आंकड़ा है. इसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या 2000 के पार हो गई है. अब तक महाराष्ट्र में कुल 2098 लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है. मुंबई में कोरोना के 1447 नए मामले सामने आए हैं जबकि 38 लोगों की मौत हुई है.  मुंबई में कुल कोरोना संक्रमित 36932 हो गए हैं और 1173 लोगों की जान अब तक इस वायरस की वजह से गई है.

Video: दिल्ली के पांच होटलों को पांच प्राइवेट अस्पतालों के साथ अटैच किया गया


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here