Coronavirus India Live Update 18th June Unlock1 covid 19 new cases today Thursday – Coronavirus India Updates: देश में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में सामने आए 12881 नए मामले

Coronavirus India Updates: देश में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में सामने आए 12881 नए मामले

Coronavirus LIVE Updates: देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. (फाइल फोटो)

Coronavirus Cases in India Updates:  भारत में कोरोनावायरस (COVID-19) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी खतरे की घंटी बनी हुई है. देश में कोरोना मरीजों को आंकड़ा 3.5 लाख के पार पहुंच गया है, जबकि अभी तक भारत में इस वायरस के चलते होने वाली मौत का आंकड़ा 12,000 को पार कर गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 3,66,946 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,881 नए मामले सामने आए हैं और 334 लोगों की मौत हुई है. देश में पहली बार 24 घंटों में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आए हैं. अभी तक 12,237 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 1,94,325 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल भी हुए हैं. रिकवरी रेट में मामूली बढ़ोतरी के साथ यह दर 52.95 प्रतिशत पर पहुंच गई है.

Coronavirus LIVE Updates in Hindi:

Coronavirus Updates: 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 3,66,946 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,881 नए मामले सामने आए हैं और 334 लोगों की मौत हुई है. देश में पहली बार 24 घंटों में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आए हैं. अभी तक 12,237 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 1,94,325 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल भी हुए हैं. रिकवरी रेट में मामूली बढ़ोतरी के साथ यह दर 52.95 प्रतिशत पर पहुंच गई है.

Coronavirus India: भारत सरकार का ‘वंदे भारत मिशन’

कोरोनावायरस लॉकडाउन के चलते केंद्र सरकार ने विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ‘वंदे भारत मिशन’ चलाया है. इसके तहत बुधवार को एयर इंडिया के विशेष विमान से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से 116 भारतीयों को देश लाया गया.

Coronavirus India: मिजोरम में कोरोना के 9 नए मामले

पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में कोरोनावायरस के 9 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 130 हो गई है. 129 एक्टिव केस हैं. एक मरीज स्वस्थ हुआ है.

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार के पार पहुंच गया है. दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 2414 मामले सामने आए जो एक रिकॉर्ड है. इसके साथ ही यहां संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 47,102 पहुंच गया है. बीते 24 घंटों में 510 मरीज ठीक हुए हैं और इसका आंकड़ा 17,457 हो गया है. वहीं, बीते 24 घंटों में 67 लोगों की जान गई है और मौत का आंकड़ा 1904 पहुंच गया है.

तमिलनाडु ने पहली बार एक दिन में 25,463 नमूनों की जांच की और 2,174 लोग संक्रमित पाए गए जो 24 घंटे में सबसे ज्यादा है. इसके बाद कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 50,000 के पार पहुंच गए.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here