Coronavirus India Live Updates: भारत में बढ़ रही है COVID-19 के संक्रमितों की संख्या
देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में करीब 13,500 से ज्यादा नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3.80 लाख के पार पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस मरीज़ों की कुल संख्या 3,80,532 हो गई है और जबकि इस वायरस से अब तक 12,573 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,586 नए मामले सामने आए हैं और 336 लोगों की जान गई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि 2,04,711 मरीज़ कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं. रिकवरी रेट 53.79 प्रतिशत पर पहुंच गया है.
देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम की सारी FIR की जांच एक ही एजेंसी से कराने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार ने दाखिल किया हलफनामा. UP सरकार ने कहा है शारजील इमाम के खिलाफ यूपी पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को दिल्ली, मणिपुर, असम या अरुणाचल प्रदेश में पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए .
दिल्ली में हाल के दिनों में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण आईसीयू बेड और इससे जुड़ी मेडिकल व्यवस्था की मांग बढ़ी है. इसे देखते हुए आईसीयू इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. इसे लेकर हुई बैठक में आइसीयू में काम करने वाले लोगों की कमी की बात सामने आई है. इसके मद्देनजर फैसला हुआ कि दिल्ली के सभी पीजी मेडिकल इंस्टिट्यूट के एमडी/एमएस/डीएनबी ग्रेजुएट डॉक्टर तत्काल प्रभाव से अगले 6 महीने के लिए कोरोना अस्पतालों में काम करेंगे.
तेजी से हो रहा है कोविड-19 महामारी का प्रसार : डब्ल्यूएचओ प्रमुख
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कहा कि कोविड-19 महामारी का प्रसार ”तेजी से” हो रहा है और कल एक दिन में अब तक के सर्वाधिक मामले सामने आए.
चीन में कोरोना के 37 नए मामले सामने आए
चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 25 मामले देश की राजधानी बीजिंग से हैं.
दिल्ली में कोविड-19 के 3,137 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53 हजार के पार हुई
राष्ट्रीय राजधानी में पहली बार एक ही दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,000 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 53 हजार के पार चली गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
छत्तीसगढ़ में 70 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
छत्तीसगढ़ में 70 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2018 हो गई है.
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,827 नए मामले, 142 की मौत
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 3,827 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,331 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी.
Source link