Coronavirus India Live Update News Railway Fare Dispute Lockdown Liquor Shop open – Coronavirus Live Update : बीते 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा 195 की मौत, मरीजों की संख्या पहुंची 46 हजार पार

Coronavirus Live Update : बीते 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा 195 की मौत, मरीजों की संख्या पहुंची 46 हजार पार

Coronavirus India Live : कोरोना के खिलाफ जारी है जंग

Coronavirus (COVID-19) India Live Updates : भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर बढ़ता ही जा रहा है. देश में जारी लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के बावजूद संक्रमितों का आंकड़ा 46 हजार पार पहुंच गया है.  मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 46433 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के अब तक सबसे ज्यादा 3900 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 195 लोगों की मौत हुई है. वहीं, देश में कोरोना से अब तक 1,568  लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 12727 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

कोरोनावायरस (कोविड-19) महामारी लाइव अपडेट : 

 मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 46433 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के अब तक सबसे ज्यादा 3900 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 195 लोगों की मौत हुई है.

भारत को प्रोत्साहन पैकेज की जरूरत है; हमने अब तक पर्याप्त आर्थिक पैकेज नहीं दिया है : नोबल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने राहुल गांधी से कहा.

भारत ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण मालदीव और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिये नौसेना के तीन पोत भेजे हैं. रक्षा प्रवक्ता ने मंगलवार सुबह यह जानकारी दी.

कोविड-19 ड्यूटी में मारे गए किसी कर्मचारी के परिवार के सदस्य को बीएमसी देगा नौकरी
बीएमसी ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस से संबंधित ड्यूटी करते हुए यदि उसके किसी कर्मचारी की मौत होती है तो उसके कानूनी वारिस को नौकरी दी जाएगी.

धौलपुर में कोरोना वायरस के तीन नए मामले, संक्रमितों की संख्या 14 हुई
धौलपुर में सोमवार को कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए जिसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 14 पर पहुंच गई है. 

तेलंगाना प्रवासी कामगारों को वापस भेजने के लिए एक सप्ताह तक हर दिन 40 ट्रेनें चलाएगा
तेलंगाना सरकार ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी कामगारों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने के लिए एक सप्ताह तक हर दिन 40 विशेष रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है जो मंगलवार से चलेंगी. 

झारखंड में लगातार दूसरे दिन कोई भी कोरोना वायरस संक्रमित नहीं मिला जबकि दो मरीज स्वस्थ हुए
झारखंड में सोमवार को लगातार दूसरे दिन कोई भी कोरोना वायरस संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया जबकि संक्रमित लोगों में से दो लोग स्वस्थ घोषित किये गये। राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 115 ही बनी हुई है जबकि विभिन्न अस्पतालों में 85 लोगों का इलाज चल रहा है. 

झारखंड में लगातार दूसरे दिन कोई भी कोरोना वायरस संक्रमित नहीं मिला जबकि दो मरीज स्वस्थ हुए
झारखंड में सोमवार को लगातार दूसरे दिन कोई भी कोरोना वायरस संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया जबकि संक्रमित लोगों में से दो लोग स्वस्थ घोषित किये गये। राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 115 ही बनी हुई है जबकि विभिन्न अस्पतालों में 85 लोगों का इलाज चल रहा है. 

झारखंड में न्यायाधीशों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में डेढ़ करोड़ रुपये भेजे
झारखंड उच्च न्यायालय एवं राज्य की निचली अदालतों के न्यायाधीशों तथा न्यायिक अधिकारियों ने अपने वेतन से 1,50,13,816 रुपये एकत्रित कर सोमवार को कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाये गये पीएम केयर्स कोष में भेजे. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here