Coronavirus India Live Updates: भारत में बढ़ रही है COVID-19 के संक्रमितों की संख्या
Coronavirus India Live Updates: देश पर कोरोनावायरस का संकट गहराता जा रहा है. शुक्रवार शाम स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आकंड़ों के अनुसार इस भयानक वायरस के कारण अब तक 206 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं संक्रमितों की संख्या 6761 पर पहुंच गई है. इसके अलावा 516 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं बात करें पिछले 24 घंटों में आए मामलों की तो आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में 896 नए मामले सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत हो चुकी है. अकेला भारत ही इस वायरस की चपेट में नहीं है बल्कि संपूर्ण विश्व इस खतरनाक बीमारी के खिलाफ जंग लड़ रहा है. शुक्रवार शाम तक पूरी दुनिया में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 1 लाख से ऊपर पहुंच गई है. दुनिया में करोड़ों लोग कोविड-19 महमारी के चलते जारी लॉकडाउन में घरों में कैद हैं. कोरोना संकट का असर अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है. दुनिया की सभी बड़ी अर्थव्यवस्था आर्थिक मंदी की तरफ बढ़ रही है. अमेरिका जैसे देशों में भी लाखों लोगों के सामने रोजगार संकट उत्पन्न हो गया है. भारतवासियों के माथे पर भी चिंता की लकीरें उभर आई हैं.
Coronavirus (COVID-19) in India News Updates in Hindi:-
आगरा के अस्पतालों से कोरोना संक्रमित कुछ मरीजों को वृंदावन के डॉ केशव बलिराम हेगड़ेवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित तौर पर स्थानांतरित करने का स्थानीय साधु-संतों ने विरोध किया है.
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 210 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 1,574 हुई
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 210 नये मामले आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,574 हो गई है.
पंजाब में एसएफजे के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज
पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को गुरपटवंत सिंह पनून और उसके प्रतबंधित खालिस्तान समर्थक समूह के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया.
विश्व में कोरोना वायरस से मरनेवालों की संख्या एक लाख के पार
विश्व में कोरोना वायरस से मरनेवालों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर गई है जिनमें से लगभग 70 प्रतिशत मौत यूरोप में हुई हैं.
आयुष्मान भारत के तहत निजी अस्पतालों को पैनल में लाने का अभियान शुरू
कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान भारत के तहत निजी अस्पतालों को अस्थायी रूप से पैनल में शामिल करने का अभियान शुरू किया है ताकि कैंसर और हृदयरोग जैसी गंभीर बीमारियों का उपचार जारी रहे.
कोविड-19: महाराष्ट्र की पांच जेल लॉकडाउन होंगी
कैदियों में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मुंबई, पुणे और ठाणे जिलों के पांच केंद्रीय कारागारों को लॉकडाउन करने का आदेश जारी किया गया है.
सूरत में प्रवासी मजदूरों ने की तोड़फोड़, वाहनों को आग लगाई
लॉकडाउन की वजह से सूरत में फंसे अनेक प्रवासी मजदूरों ने शुक्रवार की रात तोड़फोड़ की और वाहनों को आग लगा दी.
हरदोई के शहर कोतवाली इलाके में दवा का छिड़काव करते समय पालिका का एक कर्मचारी बेहोश हो गया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
मध्यप्रदेश में 44 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 470 हुई, 37 की मौत
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 470 पर पहुंच गई है. इनमें से अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है.
Source link