Coronavirus india news updates: coronavirus india report covid 19 updates cases of 9 August 2020 sunday – Coronavirus Updates:चंडीगढ़ में एक और मौत, संक्रमण के 52 नये मामले सामने आए

Coronavirus Updates:चंडीगढ़ में एक और मौत, संक्रमण के 52 नये मामले सामने आए

भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 20,88,611 हो गई है.

नई दिल्ली:

Coronavirus in India : भारत में कोविड-19 के एक दिन में 61,537 नये मामले आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले 20,88,611 हो गये ,जबकि अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 14,27,005 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 68.32 प्रतिशत हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़े के अनुसार 933 और लोगों के दम तोड़ने से मृतकों की संख्या 42,518 हो गई है. मंत्रालय के मुताबिक देश में अभी कोविड-19 के 6,19,088 मरीज उपचाररत हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 29.64 प्रतिशत है. इस बीमारी से मृत्युदर और घटकर 2.04 रह गयी है. यह लगातार 10वां दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 50,000 से अधिक मामले सामने आए हैं. 

Coronavirus in India Latest Updates in Hindi:

यह भी पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here