Coronavirus India Updates: coronavirus india report covid 19 updates cases of 17 August 2020 Monday – Coronavirus India Updates: हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 163 नए मामले सामने आए

Coronavirus India Updates: हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 163 नए मामले सामने आए

भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 25,89,682 हो गई है.

कोविड-19 के संबंध में अच्छी खबर आई है कि भारत में इस संक्रमण के कारण होने वाली मृत्युदर रविवार को और घटकर 1.93 फीसदी रह गई. भारत उन देशों में से एक है जहां कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या सबसे कम है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह केंद्र, राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है. देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 49,980 लोगों की जान जा चुकी है. आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक, रविवार तक देश में 18,62,258 लोग संक्रमण से उबर चुके थे. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 63,490 नये मरीज सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 25,89,682 हो गई है.

Coronavirus Updates in Hindi: 

 

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 163 नए मामले सामने आए
हिमाचल प्रदेश में रविवार को 163 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या रविवार को बढ़कर 4,156 हो गई.

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से 15 और मौतें, 552 नये मामले
झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 15 मरीजों की मौत हो गयी, जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 244 तक पहुंच गयी है.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,187 नए मामले, 22 मरीजों की मौत

बिहार में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,187 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 1.04 लाख तक पहुंच गया.

कोविड-19: पुणे में 2,800 और औरंगाबाद में 224 नए मामले

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में रविवार को कोविड-19 के 76 नए मरीज सामने आने से इस महामारी के मामले बढ़कर 3,766 हो गये. पुणे में 2,800 और औरंगाबाद में 224 नये मामले सामने आये.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here