Coronavirus India Updates: coronavirus india report covid 19 updates cases of 18 August 2020 tuesday – Coronavirus India Updates: छतीसगढ़ में 372 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Coronavirus India Updates: छतीसगढ़ में 372 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus in India:देश में कोविड-19 के एक दिन में 57,981 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,47,663 हो गई है. वहीं महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,493 नए मरीज सामने आने से इस महामारी के मामले छह लाख के पार चले गये जबकि 288 और मरीजों की जान चली गयी. दिल्ली में सोमवार को समाप्त 24 घंटे में कोरोना के 787 मामले सामने आए. कुल मामले 1,53,367 हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत हुई और कुल मौतों का आंकड़ा 4214 पहुंच गया है. बताते चले कि उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों में संक्रमण के दर में लागातार तेजी देखने को मिल रही है. 

Coronavirus Updates in Hindi: 

छत्तीसगढ़ में सोमवार को 372 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 15,993 हो गई है. वहीं,10598 मरीज स्वथ्य हुए हैं. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए 148 लोगों की मृत्यु हुई है. 

राकांपा प्रमुख शरद पवार के दक्षिण मुंबई आवास के कर्मियों और उनके अन्य कर्मियों सहित नौ व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार सुबह संवाददाताओं से कहा कि पवार की कोविड-19 जांच रिपोर्ट में उनमें संक्रमण सामने नहीं आया है, लेकिन उनसे अगले कुछ दिनों तक राज्य के दौरे पर नहीं जाने आग्रह किया जाएगा.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here