प्रतीकात्मक तस्वीर
Coronavirus India Updates : भारत में कोविड-19 के 96,424 नये मरीज सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 52 लाख के पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार तक 41,12,551 मरीज ठीक भी हो चुके हैं.इधर दिल्ली में कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा दो लाख के पार हो गया है. एक्टिव मरीजों की संख्या पहली बार 32 हजार के पार हो गई है. दिल्ली में शुक्रवार को समाप्त 24 घंटे में कोरोना के 4127 नए मामले सामने आए. वहीं एक अच्छी खबर यह है कि शोधकर्ताओं ने कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Infection) का पता लगाने के लिए एक नयी रैपिड जांच पद्धति विकसित की है. इस तरीके से एक घंटे से भी कम समय में संक्रमण का पता लगाया जा सकता है और इसके लिए बहुत कम उपकरण की जरूरत होगी.
Coronavirus India Live Updates
उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 868 नए मामले, चार मरीजों की मौत
उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 868 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38,007 पहुंच गई.राज्य स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, कोविड-19 के चार मरीजों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़कर 464 हो गई.
Source link