उज्जैन। विधायक प्रतिमा बागरी ने उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकालेश्वर मंदिर में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन किए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं जनकल्याण की कामना की।विधायक प्रतिमा बागरी ने कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे तथा मध्यप्रदेश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, यही प्रार्थना की गई। दर्शन-पूजन के दौरान प्रदेश के विकास और जनकल्याण की भावना को लेकर विशेष कामना की गई।


