Coronavirus india updates: coronavirus india report covid-19 updates cases of 21 september 2020 Monday – Coronavirus India LIVE Updates: कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8,000 के पार

भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 54,00,619 हो गई है.

Coronavirus India Updates: भारत में रविवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस (Coronavirus) से उबर चुके लोगों की संख्या संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या से अधिक रही. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान 94,612 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद रोगियों के ठीक होने की दर 79.68 हो गई है. इसी अवधि के दौरान 92,605 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 54,00,619 हो गई. आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 1,133 रोगियों की मौत हुई है, जिसके बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 86,752 हो गई है. देश में कोविड-19 से उबर चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 43,03,043 हो गई है और कोविड-19 संबंधी मृत्यु दर अब 1.61 प्रतिशत है. देश में अब भी 10,10,824 लोग वायरस से संक्रमित हैं.

Coronavirus India Live Updates

 

दिल्ली में पांच दिन बाद चार हजार से कम दैनिक मामले
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3812 नये मामले सामने आये जबकि 37 और मरीजों की मौत हो गयी जिससे मरने वालों का आंकड़ा 4982 पर पहुंच गया.

पश्चिम बंगाल में कोविड—19 से 61 लोगों की मौत, 3177 नये मामले सामने आये
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण से 61 और मरीजों की मौत के साथ ही प्रदेश में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 4359 हो गयी है. 

बिहार में कोविड-19 के 1,555 नये मामले; एक दिन में रिकॉर्ड 1.76 लाख जांच हुईं

बिहार में कोरोना वायरस के 1,555 नए मामलों का पता चलने के बाद संक्रमण के कुल मामले 1,68,541 हो गये, जबकि राज्य में एक दिन में रिकॉर्ड 1.76 लाख नमूनों की जांच हुई. 

भारत में कोरोना वायरस के स्ट्रेन में नहीं आया है कोई बड़ा बदलाव : हर्षवर्द्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने रविवार को कहा कि भारत में कारोना वायरस के ‘स्ट्रेन’ में कोई बड़ा या महत्वपूर्ण बदलाव नहीं पाया गया है.

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8,000 के पार

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण से 101 और मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या रविवार को 8,000 के आंकड़े को पार कर गई. साथ ही, संक्रमण के 8,191 नये मामले भी सामने आये. 

 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here