
देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 38,53,406 हो गए हैं.
Coronavirus India Updates:भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 68,584 रोगियों के स्वस्थ होने के बाद अब तक संक्रमण से उबर चुके रोगियों की कुल संख्या 29,70,492 पर पहुंच गयी है और मरीजों के स्वस्थ होने की दर 77 प्रतिशत से अधिक हो गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. सरकार ने बताया कि संक्रमण से मृत्यु दर और कम होकर 1.75 प्रतिशत हो गयी है. मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार ठीक हुए मरीजों की संख्या इलाज करा रहे रोगियों (8,15,538) की तुलना में 21.5 लाख अधिक हो गई. इस प्रकार ठीक हुए रोगियों की संख्या बढ़कर इस समय स्वास्थ्य लाभ कर रहे रोगियों की तुलना में 3.6 गुना से अधिक हो गई है.
मंत्रालय ने कहा, ‘‘इससे यह सुनिश्चित हुआ है कि देश में इस समय मौजूदा रोगियों की संख्या घटी है और वर्तमान में इलाज करा रहे रोगियों की संख्या अब तक के कुल मामलों का केवल 21.16 प्रतिशत ही है.”मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में संक्रमण के रिकॉर्ड 83,883 मामले मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 38,53,406 हो गए, जबकि एक दिन में 1,043 मरीजों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़ कर 67,376 हो गई.
Coronavirus Updates in Hindi:
असम में कोरोना के 3,054 नए मामले
असम में कोरोना के 3,054 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,18,333 हो गई है.
अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 214 नए मामले आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 4,574 हो गई है.
राजस्थान में कोरोना के 1,553 नए मामले सामने आए , 546 मरीज ठीक हुए और 14 लोगों की महामारी से मौत हो गई.इससे राज्य में कोरोना के मामलों की संख्या 86,227 हो गई है.
Rajasthan reported 1,553 new coronavirus cases, 546 recoveries and 14 deaths in the last 24 hours, taking total cases to 86,227 including 71,220 recoveries and 1,095 deaths. Number of active cases stands at 13,912: State Health Department pic.twitter.com/axQ86502Ct
– ANI (@ANI) September 3, 2020
झारखंड में कोरोना के 1,587 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 46,480 हो गई है.
Jharkhand’s #COVID19 case tally rises to 46,480 with 1,587 cases reported today. The numbers of active and recovered cases are 15,150 and 30,886 respectively; the death toll is at 444: State Health Department pic.twitter.com/Hq7HmNwYG3
– ANI (@ANI) September 3, 2020
हरियाणा में गुरुवार को कोरोना के 1,881 नए मामले दर्ज किए गए , साथ ही 19 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई है. राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 70,099 हो गई है.
1,881 new #COVID19 cases and 19 deaths reported in Haryana today. Total number of cases now at 70,099 including 55,889 recoveries, 13,470 active cases and 740 deaths: State Health Department pic.twitter.com/ZrhBO9BSNR
– ANI (@ANI) September 3, 2020

