
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 40 लाख को पार कर गई है.
Coronavirus India Updates:विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, देश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 40 लाख को पार कर गई जबकि स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 31 लाख से अधिक हो गई. देश में 30 लाख का आंकड़ा पार करने के केवल 13 दिनों के बाद ही संक्रमण के मामलों की संख्या 40 लाख के पार चली गई. वहीं, देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 83,341 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या शुक्रवार को बढ़कर 39,36,747 हो गई. वहीं अब तक कुल 30 लाख से ज्यादा मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वालों की दर 77.15 फीसदी तक पहुंच गई है.
पंजाब में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,498 नए मामले सामने आए और इस महामारी से 49 और मरीजों की मौत हो गई.
हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से दो और मरीजों की मौत, संक्रमण के 215 नए मामले
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 215 नए मामले सामने आए और इस महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई.
उत्तराखंड में शुक्रवार को कोविड-19 के 831 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 23,011 पहुंच गई. इसके अलावा 12 और मरीजों की महामारी से मृत्यु हो गयी.
झारखंड में कोरोना वायरस के 1559 नये मामले सामने आये
झारखंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस से तीन और मरीजों की मौत हो गई और इस महामारी के 1,559 नये मामले सामने आये.
Source link

