प्रतीकात्मक फोटो.
Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. भारत में एक बार फिर कोरोना के मरीजों की संख्या घटने लगी है. भारत में मंगलवार को समाप्त 24 घंटों में Covid-19 (Coronavirus) के 38,000 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इन 24 घंटों में COVID-19 के 38,073 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ देश में संक्रमितों की कुल तादाद 85,91,730 हो गई है. इन 24 घंटों में 448 लोगों की वायरस की वजह से मौत हुई. अब तक कुल 1,27,059 मरीज़ों की जान जा चुकी है. आंकड़ों के मुताबिक उक्त 24 घंटों में 42,033 मरीज़ ठीक हुए हैं. इसी के साथ अब तक कुल 79,59,406 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं. देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या में भी लगातार कमी देखने को मिल रही है. वर्तमान में 5,05,265 एक्टिव केस हैं. रोजाना दर्ज नए मरीजों की संख्या में कमी और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होना इसकी वजह है. कोरोना रिकवरी रेट 92.64 प्रतिशत पर है जबकि एक्टिव मरीज़ 5.88 फीसदी हैं. वहीं, डेथ रेट 1.47 प्रतिशत है और पॉजिटिविटी रेट यानी टेस्ट के दौरान संक्रमित निकलने की दर 3.64 प्रतिशत है.
Source link