प्रतीकात्मक फोटो.
Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. भारत में बुधवार को समाप्त 24 घंटों में Covid-19 (Coronavirus) के 44,281 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले 86 लाख के पार पहुंच गए हैं. पिछले एक दिन में कोरोना वायरस से 512 मरीजों की मौत हुई है. नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले 86,36,011 हो गए हैं. हालांकि संक्रमित होने के बाद स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या भी 80 लाख के पार हो गई है. इन 24 घंटों में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 50,326 है. देश में अब तक 80,13,783 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं कुल 1,27,571 लोगों की मौत हुई है. अगर एक्टिव मामलों की बात करें तो कुल संख्या 5 लाख के नीचे पहुंच गई है. बता दें कि 28 जुलाई के बाद पहली बार एक्टिव मामले 5 लाख से कम हैं. कुल एक्टिव मरीज 5.72% यानी 4,94,657 हैं. देश में कोरोना का रिकवरी रेट 92.79% पर चल रहा है. डेथ रेट 1.47% पर है. भारत में कोरोना का पहला केस आने के 286 दिनों बाद तक देश में कुल 86 लाख मामले सामने आ चुके हैं.
Source link