Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 12 October 2020 Monday – Coronavirus India Updates:झारखंड में कोरोना वायरस के 574 नये मामले सामने आये

Coronavirus India Updates:झारखंड में कोरोना वायरस के 574 नये मामले सामने आये

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 70 लाख के पार पहुंच गए हैं.

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 70 लाख के पार पहुंच गए हैं, जबकि देश में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 86.17 प्रतिशत है. देश में संक्रमित लोगों की संख्या 13 दिन पहले 60 लाख के पार पहुंची थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 74,383 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 70,53,806 हो गए हैं. इसी अवधि में 918 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,08,334 हो गई है. संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या 60 लाख से अधिक हो गई है. 

Coronavirus Updates in Hindi: 

केरल में कोविड-19 के 11,755 नये मामले सामने आए

केरल में शनिवार को कोरोना वायरस के 11,755 नये मामले सामने आए, जो राज्य में एक दिन में आये अब तक के सर्वाधिक मामले हैं.

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 9,523 नए मामले सामने आये, 75 लोगों की मौत
कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,523 नए मामले सामने आए हैं और 75 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7.10 लाख तक पहुंच गई जबकि मृतकों की संख्या 9,966 हो गई.

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 2,114 नए मामले सामने आये

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 2,114 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या रविवार को बढ़कर 1,42,372 तक पहुंच गई.

झारखंड में कोरोना वायरस के 574 नये मामले सामने आये

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से राज्य में इस महामारी से मृतकों की संख्या 787 पहुंच गयी है जबकि रविवार को संक्रमण के 574 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 92,525 हो गयी.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here