Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 18 November 2020 Wednesday – Coronavirus India Updates: झारखंड में कोविड-19 के 261 नये मरीज सामने आए, तीन की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus India Updates: भारत ने मंगलवार को एक बार फिर पिछले चार महीनों का सबसे कम आंकड़ा दर्ज किया है. पिछले 24 घंटे में 29,163 नए मामले दर्ज हुए हैं. 14 जुलाई के बाद 1 दिन में सबसे कम मामले हैं. 14 जुलाई को 28,498 नए मामले सामने आए थे. इसके साथ ही देश मे कोरोना के कुल मामलों की संख्या 88,74,290 हो गई है. इधर अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी मॉडर्ना (Moderna) ने दावा किया है कि उसकी कोरोना वैक्सीन 94 फीसदी से ज्यादा प्रभावी है. मॉडर्ना के इस दावे ने जल्द ही कोरोना वैक्सीन दुनिया को मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.इधर कोरोना संक्रमण से बचाव में उत्तर प्रदेश सरकार की रणनीति को विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने भी सराहनीय बताया है. डब्‍लूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना पीड़ित मरीजों के सम्‍पर्क में आए 93 प्रतिशत लोगों की कांटेक्‍ट ट्रेसिंग कर कोरोना की रफ्तार पर लगाम कसी है.

Here are the updates on India Coronavirus Cases: 

झारखंड में कोविड-19 के 261 नये मरीज सामने आए, तीन की मौत

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से तीन और व्यक्तियों की मौत हुई जिसके चलते राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 931 हो गयी है. वहीं, 261 और व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में अबतक महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,06,491 हो गयी.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here