Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 2 December 2020 Wednesday – Coronavirus India Updates: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 95 लाख के करीब

Coronavirus India Updates: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 95 लाख के करीब

Coronavirus in India: भारत में 4.28 लाख मामले एक्टिव अवस्था में

Coronavirus India Updates : देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 36,604 नए  मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 94 लाख 99 हजार 414 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में 501 लोगों की मौत भी हुई है. अब तक कोरोना वायरस की वजह से देशभर में कुल 1 लाख 38 हजार 122 लोगों की मौत हो चुकी है. देशभर में कोरोना वायरस के कुल ऐक्टिव मामलों की संख्या 4 लाख 28 हजार 644 है.

Coronavirus Live Updates

14.24 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट

पिछले 24 घंटों में हुए टेस्ट- 10,96,651

अब तक हुए कुल टेस्ट- 14,24,45,949  

एक्टिव मामले- 4,28,644

देश में इस वक्त 4,28,644 कोरोना मामले एक्टिव अवस्था में हैं. इनका इलाज या तो अस्पताल में चल रहा है या फिर डॉक्टर के दिशा निर्देशों पर होमआइसोलेशन में हैं. 

1.38 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

पिछले 24 घंटे में हुई मौत- 501

अब तक हुई कुल मौत- 1,38,122

89.32 लाख मरीज हुए ठीक

पिछले 24 घंटे में ठीक हुए मरीज- 43,062

अब तक कुल ठीक हुए मरीज- 89,32,647

रिकवरी रेट- 94.03%

एक्टिव मरीज़- 4.51%

डेथ रेट- 1.45%

पॉजिटिविटी रेट- 3.33%

देश में कोरोना वायरस के मामले करीब 95 लाख पहुंचे 

देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 94,99,413 हो चुके हैं,  जबकि पिछले 24 घंटे में 36,604 नए मामले सामने आए हैं और 501 की मौत हुई है.  

मिजोरम में कोविड संक्रमण के 22 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 3869

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले, एक और मरीज की मौत

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद केंद्रशासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,415 हो गई. वहीं पिछले 24 घंटे में एक और संक्रमित मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 117 हो गई.सिविल सोसाइटी समूह द्वारा 23 नवंबर को स्वैच्छिक लॉकडाउन के कारण लेह शहर और आसपास के क्षेत्रों में बंद दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान फिर से खुल गए.

अभिनेता सनी देओल कोविड-19 से संक्रमित पाए गए
बॉलीवुड अभिनेता और गुरदासपुर से भाजपा के सांसद सनी देओल कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि देओल पिछले कुछ दिनों से कुल्लू जिले में रह रहे थे. स्वास्थ्य सचिव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक सांसद और उनके दोस्त मुंबई रवाना होने की योजना बना रहे थे, लेकिन मंगलवार को कोविड-19 जांच रिपोर्ट में वे संक्रमित पाए गए.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here