प्रतीकात्मक फोटो.
Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 180 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक पौने छह करोड़ से ज्यादा लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. करीब दो करोड़ एक्टिव केस हैं और पौने चार करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. भारत में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 91 लाख के आंकड़े को पार कर गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में सोमवार को समाप्त 24 घंटों में 44,059 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 91,39,865 हो चुकी है. वहीं इस दौरान 511 लोगों की मौत हुई है और कुल मृतकों की संख्या 1,33,738 हो गई है. इसके अलावा इन 24 घंटों में 41,024 मरीज इस खतरनाक वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 85 लाख के आंकड़े को पार करते हुए 85,62,641 हो चुकी है. कोरोना वायरस से फैलने वाली महामारी का प्रकोप दुनिया भर में व्याप्त है. भारत में कोरोना की चपेट में आने वालों की तादाद एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा था, लेकिन उसके बाद गति बढ़ती चली गई और देश में एक लाख नए केस सिर्फ एक-दो दिन में जुड़ने लगे. भारत को 91 लाख पुष्ट कोविड-19 मामलों का आंकड़ा पार करने में कुल 298 दिन लगे हैं. देश में फिलहाल 4,43,486 मामले एक्टिव हैं. रिकवरी रेट 93.68 प्रतिशत है.
Source link