
प्रतीकात्मक तस्वीर
Coronavirus India Updates : भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 24,712 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,01,23,778 हो गई है और इनमें से स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 96.93 लाख हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण 312 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,46,756 हो गई है. देश में संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 96,93,173 हो गई है, यानी संक्रमित होने के बाद लोगों के स्वस्थ होने की दर 95.75 प्रतिशत है, जबकि मृत्युदर 1.45 प्रतिशत है.
Covid 19 Live Updates
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,232 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,72,426 हो गई है.राज्य में बृहस्पतिवार को 149 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1,277 लोगों ने घर में पृथक-वास पूर्ण किया है.
महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,580 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,09,951 हो गए. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि राज्य में दिन के दौरान संक्रमण से 89 मौतें हुईं, जिससे राज्य में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 49,058 हो गई. उपचार के बाद कुल 3,171 रोगियों को छुट्टी दे दी गई.
Source link

