Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 25 October 2020 Sunday – Coronavirus India Updates: देश में अब तक कोरोना से संक्रमित 70 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए

Coronavirus India Updates: देश में अब तक कोरोना से संक्रमित 70 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए

प्रतीकात्मक फोटो.

Coronavirus India Updates : देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) की स्थिति में अब कुछ सुधार देखा जा रहा है. देश में कोरोना संक्रमितों की कुल तादाद 78 लाख के पार हो गई है. हालांकि हाल के दिनों में नए मामलों में कमी के साथ वायरस से संक्रमित होकर स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है. इससे एक्टिव मामलों की संख्या में कमी आई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक COVID-19 के अब तक कुल 78,14,682 मामले आए हैं. शनिवार को समाप्त 24 घंटों में 53,370 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान 650 लोगों की वायरस की वजह से मौत हुई है. अब तक कुल 1,17,956 लोग जान गंवा चुके हैं. दूसरी तरफ देश में कोरोना वायरस को मात देने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. स्वस्थ होने वालों की संख्या 70 लाख के पार हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को समाप्त 24 घंटों में 67,549 मरीज़ ठीक हुए हैं. रोजाना आने वाले नए मामलों की तुलना में यह आंकड़ा काफी अधिक है. वहीं एक्टिव मामलों की संख्या (Active Corona Cases) 19 अगस्त के बाद सबसे कम है. देश में COVID-19 के एक्टिव मामले 6,80,680 रह गए हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here