Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 26 November 2020 Thursday – Coronavirus India Updates: भारत में कोरोना के मामले 92 लाख के पार हुए

प्रतीकात्मक फोटो.

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 180 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक पांच करोड़ 97 लाख से ज्यादा लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. दो करोड़ से अधिक एक्टिव केस हैं और पौने चार करोड़ से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 92 लाख से अधिक हो गए. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में बुधवार को समाप्त 24 घंटों में 44,376 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 92,22,216  हो चुकी है. वहीं इस दौरान 481 लोगों की मौत हुई है और कुल मृतकों की संख्या 1,34,699 हो गई है. ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 86,42,771 हो चुकी है. कोरोना वायरस से फैलने वाली महामारी का प्रकोप दुनिया भर में व्याप्त है. भारत में कोरोना की चपेट में आने वालों की तादाद एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा था, लेकिन उसके बाद गति बढ़ती चली गई और देश में एक लाख नए केस सिर्फ एक-दो दिन में जुड़ने लगे. भारत को 91 लाख पुष्ट कोविड-19 मामलों का आंकड़ा पार करने में कुल 298 दिन लगे हैं. देश में फिलहाल 4,44,746 मामले एक्टिव हैं. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here