Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 28 October 2020 Wednesday – Coronavirus India Updates: भारत में अब कोविड-19 के एक्टिव केस करीब साढ़े छह लाख

Coronavirus India Updates: भारत में अब कोविड-19 के एक्टिव केस करीब साढ़े छह लाख

प्रतीकात्मक फोटो.

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 180 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 4.26 करोड़ से ज्यादा लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. हालांकि अब भारत में कोरोना (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में कमी देखने को मिल रही है. मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार की सुबह से मंगलवार की सुबह तक 36,470 नए मामले सामने आए हैं. यह 18 जुलाई के बाद सबसे कम नए मामले हैं. देश में 18 जुलाई को 34,884 नए मामले सामने आए थे. देश में कुल संक्रमितों की संख्या 79,46,429 हो चुकी है. कोविड-19 की वजह से सोमवार से मंगलवार के बीच 488 लोगों की मौत हुई है. कुल मृतकों की संख्या 1,19,502 हो चुकी है. Covid-19 वायरस को मात देकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार की सुबह समाप्त 24 घंटों में 63,842 मरीज़ ठीक हुए हैं. अब तक 72,01,070 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. एक्टिव मामले भी 8 अगस्त के बाद सबसे कम हैं. देश में इस वक्त 6,25,857 मामले एक्टिव स्टेज में हैं, यानी कि इनका इलाज या तो अस्पताल में चल रहा है या फिर यह डॉक्टरों के दिशा-निर्देश पर होम आइसोलेशन में हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here