Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 9 October 2020 Friday – Coronavirus India Updates: सर्दियों के महीनों में हर दिन 15 हजार नए कोविड मामलों के लिए दिल्ली को तैयार करने की जरूरत

Coronavirus India Updates: सर्दियों के महीनों में हर दिन 15 हजार नए कोविड मामलों के लिए दिल्ली को तैयार करने की जरूरत

भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 68 लाख से अधिक हो गई है.

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 78,524 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 68 लाख से अधिक हो गई. वहीं, संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 58,27,704 हो गई है. इससे देश में मरीजों के ठीक होने की दर 85.25 प्रतिशत पर पहुंच गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 68,35,655 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 971 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,05,526  हो गई. आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 58,27,704 हो गई है. फिलहाल 9,02,425 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 13.20 प्रतिशत है. कोविड-19 से मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गई है और यह अब 1.54 प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें

Coronavirus India Updates in Hindi:


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here